पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठेकेदार पर अवैध वसूली का आरोप

ठेकेदार पर अवैध वसूली का आरोप

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा - बांदीकुई से अलवर बजरी ले जाने वाले ट्रक चालकों से बजरी ठेकेदार अवैध तरीके से वसूली कर रहा है। इतना ही नहीं बजरी ठेकेदार की बसवा पुलिस तथा परिवहन विभाग से साठगांठ भी है।
बसवा थाने में एएसआई पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में न्यू अलवर बजरी ट्रक ऑपरेटर विकास समिति ने गुरुवार को एडीएम को ज्ञापन सौंपा। समिति के राजकुमार शर्मा ने आरोप लगाए कि बजरी ठेकेदार और बसवा पुलिस की मिलीभगत के चलते ट्रक चालकों को परेशान किया जा रहा है। गुरुवार को पुलिस ने ट्रक पकड़कर दो घंटे तक थाने में खड़े रखे। इसमें जानबूझ कर अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व सचिव की गाडिय़ों को निशाना बनाया जा रहा है।
परिवहन विभाग की भी मिलीभगत है, जिसके कर्मचारी ओवर लोड बताकर चालान काटने पर तुले रहते हैं। राजकुमार शर्मा ने हेड कांस्टेबल जगजीवनराम पर अभद्रता करने का आरोप भी लगाया। थाने में इंचार्ज से मिलने गए तो हेड कांस्टेबल ने मिलने नहीं दिया तथा सड़क सुरक्षा सप्ताह की आड़ में ट्रक चालकों को परेशान किया जा रहा है। एडीएम को ज्ञापन के साथ प्रतिलिपि दौसा विधायक को भी दी है।
तीन ओवरलोड ट्रक जब्त
दौसा - नांगल राजावतान थाना पुलिस ने बुधवार रात बजरी से भरे तीन ओवरलोड ट्रक जब्त किए हैं। पुलिस ने ड्राइवरों के खिलाफ तेज गति व लापरवाही से ट्रक चलाने का मुकदमा दर्ज कर तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी मुरारीलाल मीणा ने बताया कि कस्बे में मलवास रोड के पास ओवरलोड बजरी भरकर जा रहे तीन ट्रकों को जब्त कर ड्राइवर मुख्तार सिंह निवासी आगरा, राजेंद्र सिंह निवासी अचनेरा व सत्तार खान निवासी वैर को गिरफ्तार कर लिया।
दहेज प्रताडऩा ((लालसोट)). काली देवी मीणा ने अपने पति सास ससुर तथा देवर के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करा कर दहेज के
लिए प्रताडि़त करने व मारपीट कर स्त्रीधन रख लेने का मामला दर्ज कराया है।