पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंदुब्बी - सिकंदरा थाना इलाके के ग्राम कैलाई की घूमरी कोठी पर करीब 15 साल से चल रहे रास्ते के विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्षों के 21 जने घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को सिकंदरा अस्पताल पहुंचाया।
थाना प्रभारी वीर सिंह ने बताया कि घूमरी कोठी के रास्ते के विवाद को लेकर पहले भी कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने हो चुके हैं। प्रशासन ने पिछले साल 1 अक्टूबर को रास्ते का निस्तारण कर सुचारू करवाया था। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे एक पक्ष ट्रैक्टर लेकर जा रहा था तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया। बाद में दोनों पक्षों में पथराव हो गया।
इसमें रामहेत, गिरिराज, बंशी, राकेश, जयराम, बुद्धाराम, पप्पू, पांची, रेवड़ी, लक्ष्मी देवी सैनी व दूसरे पक्ष में बिजेंद्र, शांति देवी, बुद्धि, मंगलराम, गीता, गुड्डी, सुगना, बच्चू, गंगासहाय, लड्डो, संती सैनी घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सिकंदरा अस्पताल में भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को दौसा अस्पताल में रेफर कर दिया। थाना प्रभारी ने शांति व्यवस्था बनाने के लिए मानपुर, बालाजी से जाब्ता बुलाया। उसके बाद दोनों पक्षों के रामावतार, हीरालाल, पूरण, नारायण, रामकुंवार, गंगाधर, महेंद्र सैनी व दूसरे पक्ष के कजोड़, सुल्तान, किशन लाल, चेतराम सैनी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.