सलेमपुर से भगाई नाबालिग बरामद
महवा - सलेमपुर पुलिस ने शुक्रवार को गत दिनों सलेमपुर से भगाई गई नाबालिग को मंडी बामोड़ा महाराष्ट्र से बरामद करने में सफलता हासिल की। डीएसपी नाहरसिंह ने बताया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने महाराष्ट्र राज्य में जगह-जगह दबिश देकर से बरामद किया। गौरतलब है कि पीडि़ता के पिता हरिकिशन जाटव निवासी झाडीसा का पुरा थाना सलेमपुर ने 18 जनवरी को नामजद युवक के खिलाफ उसकी पंद्रह वर्षीय पुत्री को भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया था।
क्चक्चक्च