पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बनीयाना मोड़ पर जीर्ण शीर्ण कमरे में पुलिस चौकी

बनीयाना मोड़ पर जीर्ण-शीर्ण कमरे में पुलिस चौकी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज . दौसा ((ग्रामीण))
बनियाना मोड़ संचालित पुलिस चौकी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव होने से पुलिसकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्ष 2009 में दौसा-लालसोट मार्ग पर आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए सानिवि के एक जीर्णशीर्ण कमरे में चौकी खोलकर करीब 10 गांवों की जिम्मेदारी सौंपी थी। चौकी पर एक एएसआई व चार पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। एक कमरे में चारपाई बिछाने तक की जगह नहीं है। ऐसे में पुलिसकर्मियों को खुले आसमान तले रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। बिजली-पानी, शौचालय, टेलीफोन व वाहन जैसी सुविधाएं तक नहीं है। कई बार नाकाबंदी के दौरान बदमाशों का पीछा करने में भी पुलिसकर्मियों को परेशानी होती है। डीएसपी राजेंद्र सिंह गोगावत का कहना है कि पुलिस चौकी अस्थायी होने से सुविधाओं का अभाव है।