राजकोट के लिए 30 से चलेगी नई यात्री रेल
कार्यालय संवाददाता. दौसा
राजकोट-दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच 30 जनवरी से नई ट्रेन चलेगी। बजट में घोषित उक्त ट्रेन साप्ताहिक है। राजकोट से गुरुवार को और दिल्ली सराह रोहिल्ला से प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।
राजकोट से गुरुवार को दोपहर 12:50 बजे चलेगी, जो दूसरे दिन सुबह 3:45 बजे जयपुर
पहुंचेगी। जयपुर से 4 बजे चलकर गांधी नगर 4:10, दौसा 4:52, बांदीकुई 5:15, अलवर 6:15 और दिल्ली 9:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में दिल्ली सराय रोहिल्ला से शुक्रवार को दोपहर 1:10 बजे रवाना होगी, जो अलवर 3:48, बांदीकुई शाम 4:38, दौसा 5:00, गांधीनगर 6:10, जयपुर 6:35 और
राजकोट शनिवार को सुबह 10:35 बजे पहुंचेगी।
नई ट्रेन का उद्घाटन राजकोट से 27 जनवरी को होगा, जो 28 जनवरी को जयपुर आएगी। 28 जनवरी
को स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेगी, जबकि नियमित रूप से 30 जनवरी से राजकोट से और 1 फरवरी से दिल्ली सराय रोहिल्ला से चलेगी।
बरेली एक्सप्रेस का विकल्प बनेगी नई रेल
बरेली-न्यू भू बरेली एक्सप्रेस ट्रेन का शाम को दौसा पहुंचने का समय 4:03 बजे का है।
बरेली एक्सप्रेस ट्रेन निकल जाए तो फिर करीब तीन घंटे बाद 7:15 बजे दिल्ली-अहमदाबाद आश्रम सुपरफास्ट ही आती है। ऐसे में दोनों ट्रेनों के बीच एक और गाड़ी मिलने से यात्रियों को लाभ मिलेगा।
खास कर बरेली एक्सप्रेस ट्रेन
छूटने पर यात्रियों को शाम 5 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला-राजकोट
ट्रेन मिलेगी।