पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क पर खड़े ट्रक से टकराए, बाइक चालक की मौत

सड़क पर खड़े ट्रक से टकराए, बाइक चालक की मौत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा ((ग्रामीण)). जोशी की कोठी के समीप शनिवार शाम सड़क के बीच खड़े एक ट्रक से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर घायल हो गया। कोतवाली पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल को भर्ती
कर लिया, जबकि शव को मोर्चरी में रखा गया।
हादसा शाम करीब 7:15 बजे हुआ। बाइक पर सवार होकर दो युवक लालसोट की ओर से दौसा आ रहे थे। इस दौरान जोशी की कोठी के समीप एक ढाबे के सामने बीच सड़क पर खड़े ट्रक से बाइक सवार युवक टकरा गए। इसमें बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक घायल हो गया।
मृतक का नाम-गांव का पता नहीं चला है, जबकि घायल की जेब में मिले पहचान पत्र के अनुसार उसका नाम दीपक ((35)) पुत्र फूलचंद हरिजन निवासी रजवास है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा ट्रक के कारण हुआ, जो सड़क के बीचोंबीच खड़ा था। ट्रक जहां खड़ा था, वहां ढाबा है। संभवत ट्रक चालक ने खाना खाने के लिए गाड़ी को सड़क पर ही खड़ा कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक व ढाबा संचालक फरार हो गए। लोगों का कहना था कि ढाबे के सामने ट्रक खड़े रहते हैं। कई बार सदर थाना पुलिस से शिकायत भी, लेकिन ट्रक चालकों व ढाबा संचालक के खिलाफ कार्रवाई
नहीं की।