पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ससुराल आए युवक का शव पेड़ से लटका मिला

ससुराल आए युवक का शव पेड़ से लटका मिला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महवा. मंडावर थाना के पीलवा गांव के समीप शनिवार को एक व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका मिला है। मृतक की पहचान भोलूराम मीणा पुत्र भौर्या मीणा निवासी रैला थाना कठूमर अलवर के रूप में हुई। भोलूराम चार दिन से ससुराल पीलवा में गया हुआ था। मृतक के भाई फूलसिंह मीणा ने जग्गी जाट, करण व चरण, लखनसिंह, श्यामवीरसिंह पुत्र रूपसिंह, जगवीरसिंह पुत्र नारायण के खिलाफ जान से मारने व गोली मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। वहीं उक्त आरोपियों ने भोलूराम के खिलाफ जग्गी की पुत्री को भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया था।