हाइवे से चोरी गई बोलेरो बरामद
महवा - पुलिस ने मंगलवार को करीब 15 दिन पहले हाइवे पर होटल से चुराई गई बोलेरो को लावारिस हालत में बरामद किया।
थानाप्रभारी मनोहरलाल मीणा ने बताया कि मंगलवार सुबह भोपर-पाली के समीप बाण गंगा नदी में एक बोलेरो के लावारिस हालत में खड़े होने की सूचना मिली जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो नंबर एमपी 31 बीए 0217 को बरामद कर लिया। करीब 12 जनवरी को श्योपुर एमपी निवासी महावीर पुत्र देवीलाल राव ने मामला दर्ज कराया कि वे अपने मित्रों के साथ गोवर्धन परिक्रमा देने जा रहे थे इस बीच वे भरतपुर रोड पर खंडेलवाल होटल
पर भोजन खाने के लिए रुके जहां से चोर होटल के बाहर खड़ी बोलेरो को ले गए थे।