पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एटीएम बदलकर पौने दो लाख उड़ाए

एटीएम बदलकर पौने दो लाख उड़ाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - महवा
समलेटी निवासी एक जने ने एटीएम बदलकर उसकी बहन के खाते से पौने दो लाख रुपए पार करने का मामला दर्ज कराया है। थानाप्रभारी मनोहरलाल मीणा ने बताया कि अजीतसिंह पुत्र रामखिलाड़ी मीणा निवासी समलेटी ने मामला दर्ज कराया कि उसने 19 जनवरी को अपनी बहन निरंता देवी के पीएनबी के एटीएम क ार्ड से महवा के एक्सिस बैंक की एटीएम मशीन से 1500 रुपए निकाले। इस बीच वहां मौजूद अज्ञात बदमाशों ने एटीएम बदल दिया जिससे उन्होंने जयपुर सेक्टर 18 में एटीएम से 69000 नकद रुपए निकालने के साथ जयपुर के टाइटन व वल्र्ड ट्रेड सेंटर से एटीएम के क्रेडिट कार्ड से एक लाख चार हजार रुपए की खरीददारी कर खाते को खाली कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शराब पीकर बाइक चलाते एक पकड़ा
दौसा - नांगल राजावतान थाना पुलिस ने मंगलवार को शराब पीकर मोटर साइकिल चला रहे कालूराम भोपा निवासी ठीकरिया को गिरफ्तार कर मोटर साइकिल जब्त कर ली।