बस हादसे में घायल के दोनों हाथ टूटे
दौसा - नांगल राजावतान के समीप नेशनल हाइवे पर बस पलटने से एक जने के दोनों हाथ टूट गए। बस में सवार कैलाश चंद पुत्र मदनलाल शर्मा निवासी हरियाणा मोहल्ला बांदीकुई को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया था। दोनों हाथों में फ्रैक्चर होने के कारण कैलाश का जयपुर में उपचार चल रहा है। गौरतलब है कि गत दिनों हाइवे पर पलटी बस में सवार सभी यात्री बाल बाल बच गए थे।