झगड़े में पांच घायल अस्पताल में भर्ती
दौसा - क्षेत्र में मंगलवार को अलग-अलग जगह हुए झगड़ों में पांच जने घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिकंदरा थाना इलाके के नहरना राजवास में गेहूं के खेत में गाय घुसने की बात को लेकर हुए झगड़े में जगदीश प्रसाद मीणा व उसका भाई रामकिशोर मीणा घायल हो गए। नांगल राजावतान थाना इलाके के ठीकरिया में हुए झगड़े में कन्हैयालाल महावर, उसका पुत्र पप्पू व पुत्री मीरा घायल हो गए।