पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थी मित्र करेंगे आंदोलन, चुनावों में भाजपा का विरोध

विद्यार्थी मित्र करेंगे आंदोलन, चुनावों में भाजपा का विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा - राजस्थान विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ ने कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। राजेश मीणा ने बताया कि संघ की ओर से बार-बार मांग के बावजूद सरकार इस बारे में कदम नहीं उठा रही है। बांदीकुई ब्लॉक अध्यक्ष त्रिलोक मिश्रा ने हाल ही में शिक्षा मंत्री द्वारा विद्यार्थी मित्रों को स्थायी नहीं करने संबंधी बयानों की निंदा करते हुए आंदोलन की घोषणा की है। नीरज शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी मित्र शिक्षकों को स्थायी नहीं करने पर लोकसभा चुनाव में भाजपा का विरोध करेंगे। अरविंद गुप्ता, हनुमान शर्मा ने आचार संहिता से पूर्व विद्यार्थी मित्रों को नियमित करने की मांग की। हनुमान शर्मा, नीलम शर्मा, हुकुम सिंह, कालूराम, मुकेश, राजेंद्र, बाबूलाल नांदरी, शिवचरण आदि ने ज्ञापन सौंपा।