पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयपुर इलाहाबाद सुपरफास्ट ट्रेन का 1 फरवरी से डीग में भी ठहरावजयपुर मथुरा पैसेंजर के यात्रियों को

जयपुर-इलाहाबाद सुपरफास्ट ट्रेन का 1 फरवरी से डीग में भी ठहरावजयपुर-मथुरा पैसेंजर के यात्रियों को मिलेगी सुविधा, अभी पैसेंजर के अलावा कोई दूसरी ट्रेन का नहीं था डीग में ठहरावयात्रियों को...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा - जयपुर-इलाहाबाद के बीच चल रही इलाहाबाद सुपरफास्ट ट्रेन का एक फरवरी से डीग में भी ठहराव होगा। अभी यह ट्रेन अलवर से चलकर सीधे गोवर्धन रुकती है। इलाहाबाद ट्रेन का डीग में ठहराव होने से विशेषकर जयपुर-मथुरा पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों को लाभ मिलेगा। इलाहाबाद सुपरफास्ट ट्रेन दौसा से चलकर बांदीकुई और अलवर के बाद सीधे डीग रुकेगी। वहीं जयपुर-मथुरा पैसेंजर ट्रेन सभी स्टेशनों पर रुकते हुए चलती है।
मथुरा से चलकर इलाहाबाद ट्रेन सुबह 9:01 बजे डीग पहुंचेगी। वापसी में जयपुर वाया अलवर होते हुए शाम 7:07 बजे डीग रुकेगी। अभी इलाहाबाद ट्रेन का अलवर से चलकर सीधे गोवर्धन में ठहराव है। गोवर्धन का समय सुबह 8:45 और शाम को 7:18 बजे का है। दौसा से डीग की दूरी 172 किमी है। किराया पैसेंजर का 35 और सुपरफास्ट ट्रेन का 75 रुपए होगा। उक्त रूट पर अभी एक्सप्रेस ट्रेन नहीं चलती है। एक्सप्रेस ट्रेन का किराया 60 रुपए निर्धारित है।
इलाहाबाद सुपरफास्ट ट्रेन का डीग स्टेशन पर ठहराव शुरू होने से खासकर जयपुर-मथुरा पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों को लाभ मिलेगा। जयपुर-मथुरा पैसेंजर ट्रेन दौसा से शाम को 4:03 बजे चलती है, जो शाम 7:30 बजे अलवर पहुंचती है। अलवर से डीग के सफर में करीब 2 घंटे ((डीग पहुंचेगी 9:30 बजे)) और लगते हैं, जबकि इलाहाबाद सुपरफास्ट ट्रेन से जाने वाले यात्री 7:07 बजे ही डीग पहुंच जाएंगे। यह बात सही है कि किराया दुगुना है, लेकिन समय की बचत भी महत्वपूर्ण है। अधिकांश लोग शाम को जल्द से जल्द घर पहुंचना चाहते हैं। उनके लिए इलाहाबाद सुपरफास्ट ट्रेन एक बेहतर ट्रेन रहेगी।
जयपुर-बांदीकुई हॉली डे ट्रेन के लिए कोई नहीं आया आगे : जयपुर से अलवर के बीच चलने वाले यात्री नई ट्रेन चलाने की बात तो करते हैं, लेकिन ट्रेन चलाने की मांग के लिए आगे कोई नहीं आता है। ताजा मामला जयपुर-बांदीकुई हॉली डे ट्रेन का है, जो 25 जनवरी से बंद कर दी गई।