छात्रा से अभद्रता़, परिजनों को पीटा
महवा - बालाहेड़ी में एक जने ने गांव के ही कुछ युवकों के खिलाफ छात्रा से छेड़छाड़ व विरोध करने पर परिजनों के साथ मारपीट, महिलाओं से अभद्रता करने व जेवर छीन ले जाने का मामला दर्ज कराया है। मारपीट में तीन जनों को चोट आई है। दो को गंभीरावस्था में जयपुर रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक चेतराम पुत्र पूरणमल बैरवा निवासी बालाहेड़ी ने मामला दर्ज कराया कि उसकी 12 वर्षीय पुत्री सुबह पढऩे जा रही थी। इस बीच रास्ते में आकाश, रिंकू, चेतन, हल्लो, रोहिताश बैरवा ने उसके साथ छेड़छाड़ की। छेड़छाड़ की घटना के बारे में छात्रा ने परिजनों को बताया। जिस पर छात्रा की बहन लोकिता व मां सुशीला आरोपी के घर पहुंची और घटना का विरोध जताया। जिस पर राधेश्याम, गोपाल, गिर्राज, कंचन, भौंरी, आशा, बादामी, संतोष, रामजीलाल, गोविंद, नारायण, ओमप्रकाश, ताराचंद, कुक्की, गायत्री, रिंकू, बसंती, हरबाई ने लाठी डंडों से मारपीट की। गले से चेन तोड़ ले गए। घटना के बाद घायल सुशीला व लोकिता को महवा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीरावस्था में जयपुर रेफर किया गया है।
- - -