- Hindi News
- स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के लिए लोह संग्रहण समिति गठित
स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के लिए लोह संग्रहण समिति गठित
दौसा - गुजरात में ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ ((सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा)) के लिए लोह संग्रहण के मद्देनजर समिति का गठन किया गया है। इसमें जिला संयोजक लोकेश शर्मा और सह संयोजक प्रेम चौधरी लालसोट को बनाया गया है। प्रतिमा निर्माण का बीड़ा गुजरात के मुख्यमंत्री तथा भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने उठाया है। लोह संग्रहण समिति में दौसा शहर मंडल संयोजक अनूप गुरावदा, सह संयोजक विमलेश बोहरा, देहात मंडल संयोजक कैलाश नांगल गोविंद को बनाया गया है। इसी कड़ी में लालसोट शहर मंडल में पुरषोतम जोशी, देहात में रतन लाल सैनी, महवा में घनश्याम बालाहेडी व हरिकिशन मीणा, सिकराय में द्वारका प्रसाद तिवाड़ी, बांदीकुई शहर में प्रमोद व्यास व सत्यनारायण शा हरा तथा देहात में पृथ्वीराज गुर्जर व मदनलाल को संयोजक बनाया गया है।
- - -