वृद्धा पर रोडवेज बस चढ़ी
सवाई माधोपुर - यहां केंद्रीय बस स्टैंड पर मंगलवार को एक वृद्धा के ऊपर रोडवेज बस चढ़ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के पुत्र ने बुधवार को कोतवाली थाने में रोडवेज बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। तलाब खातौली के महावीर बैरवा परिवार के साथ बसस्टैंड पर आए थे। वे दूसरी बस पकड़ रहे थे। इसी दौरान एक रोडवेज बस महावीर की मां केलाबाई ((50)) के ऊपर चढ़ गई, जिससे उनकी मौत हो गई।