पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बजरिया के बाजार से अतिक्रमण हटाए

बजरिया के बाजार से अतिक्रमण हटाए

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सवाई माधोपुर
शहर के सौंदर्यीकरण के उद्देश्य को लेकर मुख्यमंत्री की 60 दिवसीय कार्य योजना के तहत नगर परिषद की ओर से बुधवार को दूसरे दिन भी अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। हालांकि कुछ स्थानों पर इस कार्रवाई पर लोगों ने विरोध भी जताया। अतिक्रमण हटाने के दौरान दस्ते में शामिल अधिकारियों ने दुबारा अतिक्रमण करने पर अतिक्रमणियों को चालान करने की चेतावनी दी। इस अभियान के दौरान बजरिया मुख्य बाजार के अतिक्रमण साफ होने से पूरा मार्ग खुला दिखा, जिसका नगर के आमजन ने स्वागत किया है।
अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत कार्रवाई के लिए नगर परिषद का दस्ता दोपहर में महावीर पार्क से रवाना हुआ हमीर पुलिया के लिए रवाना हुआ। पुलिया के पास कलेक्ट्री रोड पर अतिक्रमण हटाते हुए कलेक्ट्रेट के सामने पहुंचा। यहां पर सड़क किनारे लगी केबिनों को संबंधित केबिन संचालकों द्वारा पूर्व में चेतावनी देने के बाद भी नहीं हटाए जाने पर दस्ते में शामिल अधिकारियों ने जेसीबी से केबिनों को तुड़वाकर सामान जब्त कर लिया। इसके बाद दस्ता सब्जी मंडी पहुंचा। यहां भी अवैध रूप सड़क किनारे लगे ठेलेेेेे व केबिनों को हटवाया। सब्जी मंडी के बाद दस्ते ने बजरिया मुख्य बाजार सहित गौरव पथ, टोंक बस स्टेंड, चौथ का बरवाड़ा बस स्टेंड, टोंक रोड आदि स्थानों से अतिक्रमण हटवाएं। इस दौरान दस्ते में नगर परिषद आयुक्त इकरामुद्दीन, स्वास्थ्य निरीक्षक गजेंद्र सिंह, सहायक स्वास्थ्य निरीक्षक मनीष शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।
लोगों ने किया स्वागत : पिछले कई सालों से बजरिया के मुख्य बाजार में चारो तरफ थडिय़ों के कारण पूरा मार्ग पर जाम का आलम रहता था। कई सालों से लोगों द्वारा इन अतिक्रमणों को साफ कर लोगों को परेशानी से निजात दिलवाने की मांग जिला प्रशासन एवं नगर परिषद से की जा रही थी। ऐसे में आज नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण साफ करने के बाद पूरा बाजार खुला एवं काफी चौड़ा दिखाई दिया। इसके लिए विभिन्न संगठनों ने नगर परिषद अध्यक्ष, आयुक्त एवं कलेक्टर का आभार प्रकट करते हुए दुबारा अतिक्रमण नहीं हो पाए इसके लिए स्थाई व्यवस्था करने का आग्रह किया है।
किया विरोध : एक तरफ जहां आमजन ने नगर परिषद एवं जिला प्रशासन का आभार प्रकट किया है वही युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष जावेद कासिम ने इसका विरोध किया। उन्होंने अभियान को गलत बताते हुए कहा लोगों को पहले स्थान दे फिर अतिक्रमण हटाए। इसी प्रकार शिवसेना हिन्दुस्तान एवं भू प्रेमी परिवार ने भी इस कार्रवाई को गलत बताया है।
कब्जा हटाने के नाम पर खानापूर्ति
गंगापुर सिटी - शहर में नगर परिषद की ओर से चलाया जा रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान औपचारिक बनकर रह
गया है, अभियान में कार्रवाई की जगह महज खानापूर्ति की जा रही है।
शहर में प्रमुख बाजार और रास्तों में लोगों ने जगह-जगह अतिक्रमण कर रखा है और अतिक्रमण के चलते न केवल आमजन, राहगीर बल्कि वाहन चालकों का निकलना मुश्किल हो रहा है। हर बार अतिक्रमण के नाम पर नगर परिषद की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती। बुधवार को भी नगर परिषद की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। दोपहर 2 बजे नगर परिषद के सहायक अभियंता नरेन्द्र खंडेलवाल, कनिष्ठ अभियंता नरसी मीणा, अतिक्रमण प्रभारी रामरूप मीणा, सहायक सफाई निरीक्षक कैलाश और अब्दुल रहीम के अलावा जमादार और सफाई कमियों ने नेहरू पार्क से सोनी चौराहा और थाने तक अतिक्रमण अभियान छेड़ा, लेकिन कार्रवाई के नाम पर मात्र खानापूर्ति की गई। एक तरफ जहां परिषद कर्मचारी अतिक्रमण हटा रहे थे वहीं पीछे से दुकानदारों ने पुन: सामान रखकर अतिक्रमण करना शुरू कर दिया। अभियान के तहत कहीं पर कार्रवाई की जाती है तो कहीं छोड़ दिया जाता है। दूसरी ओर बाजारों में अतिक्रमण के चलते लोगों को पैर रखने तक जगह नहीं है। दुकानों के आगे काफी सामान बाहर रखा हुआ है।