सरकारी विद्यालयों की बदलेगी सूरत
सवाई माधोपुर - कई वर्षों से रंग रोगन, पुताई व मरम्मत की बाट जोह रहे सरकारी स्कूल भवनों की जल्दी ही सूरत बदलने वाली है। मुख्यमंत्री की 60 दिवसीय कार्ययोजना के तहत जिले में सरकारी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्कूलों में साफ सफाई, रंग रोगन, पुताई आदि का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। रंग रोगन व पुताई होने से अब स्कूल नए स्वरूप में नजर आएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सरकारी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्कूलों में रंग रोगन, पुताई व शौचालय की साफ सफाई करवाने के संबंध में संबंधित संस्था प्रधानों को आवश्यक दिशा निर्देश है। उक्त का र्यो को शीघ्र पूरा करवाकर कार्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश भी जारी किए है।
खेल मैदान के लिए भूमि आवंटन प्रस्ताव भिजवाएं : जिला शिक्षा अधिकारी ने राजकीय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्कूलों के संस्था प्रधानों को विद्यालय में खेल मैदान व भवन भूमि के आवंटन प्रस्ताव संबंधित ग्राम पंचायत से संपर्क कर तीन दिवस में कार्यालय में भिजवाने के आदेश जारी किए हैं।