पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेताजी की जयंती पर पथ संचलन

नेताजी की जयंती पर पथ संचलन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सवाई माधोपुर
सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर गुरुवार को बजरिया में बालिका माध्यमिक व विवेकानंदपुरम आदर्श विद्या मंदिर के सयुंक्त तत्वावधान में पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन मुख्य बाजार से विभिन्न मार्गो से होता हुआ विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान पथ संचलन का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
पथ संचलन का शुभारंभ बालिका आदर्श विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य जगदीश शर्मा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र समक्ष दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सत्यनारायण शर्मा ने सुभाष चंद्र बोस के आजादी के लिए किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला। नेताजी ने देश की आजादी के लिए न केवल भारतीयों को बल्कि विश्व के कई राष्ट्रों को भारत की आजादी के समर्थन में खड़े करने में अद्वितीय योगदान किया। पथ संचलन विद्यालय से रवाना होकर टोंक रोड, चौथ का बरवाड़ा बस स्टेंड, मुख्य बाजार, गौरव पथ, इंदिरा सर्किल, सिविल लाइन, इंद्रा कॉलोनी, प्रेम मंदिर कॉलोनी से बाल मंदिर कॉलोनी होते हुए विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुआ। पथ संचलन में सुभाष चंद्र बोस व भारत माता की झांकी शामिल थी। रास्ते में पथ संचलन का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
मलारना डूंगर - कस्बे के माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में गुरुवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कस्बे में विद्यार्थियों ने पथ संचलन निकाला गया, जिसे थानाधिकारी रेवड़ मल मौर्य तथा डा. तेजराम मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पथ संचलन ईदगाह, बस स्टैंड, मुख्य बाजार होते हुए वापस स्कूल पहुंचा।
कुस्तला - वाद विवाद, चित्रकला, संवाद आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को नेताजी सुभाषचंद्र के बारे में जानकारी दी गई तथा उनके आदर्शों पर चलने की बात कही।