पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैली निकालकर बताया मतदान का महत्व

रैली निकालकर बताया मतदान का महत्व

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कासं - सवाई माधोपुर
क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय सवाई माधोपुर की ओर से राउप्रावि दोंदरी के सहयोग से मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर मतदाताओं को मतदान का महत्व समझाया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अब्दुल हलीम खान ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी रामनाथ मीना ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली गई रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नारे लगाते हुए ग्रामीणों को मतदान का महत्व समझाया। छात्र-छात्राएं गांव की गलियों व मोहल्लों में मतदान के महत्व का संदेश देने के बाद वापस विद्यालय पहुंचे, जहां मतदान के महत्व पर संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में बताया कि वे युवक-युवतियां जिनकी आयु 1 जनवरी 2014 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है वे मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाए और अपना मतदाता पहचान पत्र बनवाएं। कार्यक्रम में विद्यालय के मो$ शाहीद जेदी, मुश्ताक खान, मंजू शर्मा, अनीता मीणा, रामबाई वर्मा, अनीता वर्मा आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।
सूरवाल - करमोदा के राउमावि में गुरुवार को मतदाता जागरूकता उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों द्वारा रैली निकालकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। इससे पूर्व विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में मनोज वर्मा प्रथम, श्रीदास वर्मा द्वितीय तथा अजय जांगिड़ तृतीय स्थान पर रहे। छात्रों ने करमोदा गांव में स्लोगन तथा नारो के साथ रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। रैली के दौरान विद्यालय के शिक्षक मधु मंगल शर्मा तथा मनोहर लाल महावर आदि ने भी लोगों को मतदान के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।