पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों की मानसिक योग्यता का परीक्षण भी जरूरी : मथुरिया

बच्चों की मानसिक योग्यता का परीक्षण भी जरूरी : मथुरिया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर - आज के दौर में शिक्षा का दायरा सीमित नहीं रहा है। ऐसे में बच्चों के मानसिक स्तर का अनुमान लगाने के साथ उसकी व्याख्या करने की योग्यता का परीक्षण जरूरी है। इनके लिए ब्रेनहंट जैसी पुस्तकों के माध्यम से इस काम को काफी हद तक पूरा किया जा सकता है। यह बात डॉ. भरत मथुरिया ने विद्याभारती स्कूल में ब्रेनहंट के वितरण के दौरान कही। मथुरिया ने बताया कि एक समय था जब स्कूल शिक्षा के बाहर शिक्षा का दायरा बहुत सीमित होता था। बच्चें मात्र विद्यालयों की पुस्तकों का ही अध्ययन कर अपनी शिक्षा को पूरा करते थे। उनको अपने शिक्षा एवं मानसिक स्तर को मापने का अवसर नहीं मिलता था। अब समय बदल गया है। आज के बच्चों का सामान्य ज्ञान एवं किसी चीज को समझने की क्षमता बहुत अधिक बढ़ चुकी है।
रक्तदान शिविर : राजकीय पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वितीय के विशेष शिविर के दौरान नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. विजय सिंह जाट ने बताया कि शिविर में शिक्षकों सहित छात्रों ने रक्तदान किया।