पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कियोस्क के लिए प्रदर्शन

कियोस्क के लिए प्रदर्शन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सवाई माधोपुर
ठेला मजदूरों ने नगर परिषद की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद कियोस्क बनाकर देने की मांग को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट के सामने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत करवाया।
इससे पूर्व सभी ठेला मजदूर बजरिया स्थित महावीर पार्क में एकत्रित हुए। यहां पर एकत्रित होने के बाद सभा आयोजित की गई। इस दौरान सभा में विचार व्यक्त करते हुए भूमि विकास बैंक अध्यक्ष ने कहा कि मुख्य बाजार में आए दिन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से ठेले मजदूरों व थड़ी संचालकों का काफी नुकसान होता है। इस नुकसान से बचने के लिए यदि उन्हें निर्धारित स्थान पर ही कियोस्क बनाकर आवंटित कर दिए जाए तो गरीब मजदूरों को काफी फायदा होगा। साथ ही शहर की सुंदरता भी बनी रहेगी। सभा में एटक नेता रामगोपाल, छोटू लाल वैष्णव, गोपाल रैगर सहित कई पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किए। सभा के बाद सभी लोग जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुए। कलेक्ट्रेट पहुंचकर कियोस्क की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मांगों से अवगत कराया।