पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उत्तराखंड आपदा में लापता के वारिसों को अनुग्रह राशि मंजूर

उत्तराखंड आपदा में लापता के वारिसों को अनुग्रह राशि मंजूर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर - उत्तराखंड आपदा में लापता घोषित जिले के सात व्यक्तियों के वारिसों को प्रधानमंत्री सहायता कोष से दो-दो लाख तथा एसडीआरएफ से डेढ़-डेढ़ लाख रुपए की अनुग्रह राशि स्वीकृत की है। कलेक्टर पूनम ने बताया कि बड़ीला बामनवास निवासी झब्ब्ूा मीना पुत्र हजारी, रामसरूपी पत्नी झब्ब्ूा मीणा, राजकौर मीना पत्नी प्रसादी मीना, कल्याणी मीना पत्नी किशोर मीना, जाहिरा बामनवास निवासी कामेरी देवी पत्नी राधेश्याम वैष्णव तथा सवाई माधोपुर निवासी त्रिलोक चंद अग्रवाल एवं कमला देवी अग्रवाल के परिजनों को राशि स्वीकृत की गई है।
कलेक्टर पूनम ने बताया कि उत्तराखंड राज्य में प्राकृतिक आपदा में स्थायी रूप से लापता घोषित व्यक्तियों के विधिक वारिसों, झब्ब्ूा मीना पुत्र हजारी निवासी ग्राम बड़ीला, रामसरूपी पत्नी झब्ब्ूा मीणा निवासी बड़ीला, राजकौर मीना पत्नी प्रसादी मीना निवासी बड़ीला, कल्याणी मीना पत्नी किशोर मीना निवासी बड़ीला, कामेरी देवी पत्नी राधेश्याम वैष्णव निवासी ग्राम जाहिरा बामनवास के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 5-5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई है।