पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक प्रशिक्षण शिविर से कई संभागी नदारद

शिक्षक प्रशिक्षण शिविर से कई संभागी नदारद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बौंली
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सवाई माधोपुर के तत्वावधान में सर्व शिक्षा अभियान के ब्लॉक कार्यालय में चल रहे शिक्षकों के प्रशिक्षण मेेंं कई संभागी नदारद मिले। गौरतलब है कि यहां ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 1, 3 एवं 5 को हिंदी, गणित पर्यावरण एवं अंग्रेजी पढ़ाने वाले शिक्षकों का 21 जनवरी से पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण चल रहा है। प्रशिक्षण में हिंदी एवं गणित विषय के लिए नामांकित 40 में से 35 एवं पर्यावरण तथा अंग्रेजी के लिए नामांकित 40 में से 31 संभागी ही प्रशिक्षण ले रहे हैं। शुक्रवार को दोपहर 3:05 बजे एक कक्ष में केवल दो संदर्भ व्यक्ति ही बैठे थे। जिन्होंने बताया कि तीन बजे आधा घंटे का लंच किया गया है जबकि दूसरे कक्ष में कोई भी संभागी नहीं था। कुछ संभागी बाहर मैदान में खड़े थे तो कुछ संभागी बाद में शिविर स्थल पर आते दिखाई दिए। शिविर में हिंदी एवं गणित विषय के लिए राउप्रावि बासटोरड़ा, चांदनोली, सुंदरपुर, देवली एवं राजकीय सुकृत उप्रावि राठोद के शिक्षक तथा पर्यावरण एवं अंग्रेजी विषय के लिए राउप्रावि हरसोता, बालिका उप्रावि बौंली, राउप्रावि बागडोली, कराड़ी, टोंड, सुंदरपुर, संस्कृत विद्यालय राठोद के शिक्षक भाग नहीं ले रहे हैं।
बीएलओ की बैठक में गए हैं
शिविर प्रभारी के रूप में शिविर स्थल पर उपस्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राध्यापक रामूलाल सोनी एवं रामधन मीणा ने बताया कि कई संभागी शिक्षक बीएलओ होने से वे बीएलओ की होने वाली बैठक में चल गए हैं। जिससे कुछ संभागी शिविर में नहीं हैं।