पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 00गणतंत्र दिवस समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बांधा समापुलिस लाइन मैदान में आय

00गणतंत्र दिवस समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बांधा समापुलिस लाइन मैदान में आयोजित हुआ जिला स्तरीय समारोह, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए 21 प्रतिभाओं को...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर - जिलेभर में रविवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों में छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। जिला स्तरीय समारोह पुलिस लाइन मैदान में हुआ। समारोह में कलेक्टर पूनम ने राष्ट्रीय ध्वज पहरा कर परेड की सलामी ली। एडीएम एन.डी. मटाई ने राज्यपाल का संदेश पढ़कर सुनाया। इसके बाद पुलिस बैंड दल ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया, जबकि पुलिस, आरएसी, स्काउट, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन व शहर की छात्राओं और एनसीसी व एसपीसी की टुकड़ी ने मार्च पास्ट कर तिरंगे की सलामी ली। बेहतर प्रदर्शन करने पर महिला पुलिस की प्रथम व साहूनगर स्कूल एनसीसी की टुकड़ी द्वितीय स्थान पर रही। जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता सेनानी कल्याण मल शर्मा की पत्नी गुलाब देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। समारोह में विभिन्न विभागों की योजनाओं से संबंधित झांकियां निकाली गई। समारोह में पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा, नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश जैलिया, जिला प्रमुख सुनीता गुर्जर, प्रधान आशा मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
समारोह के दौरान राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन व शहर की बालिकाओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रमों की शुरूआत में राबाउमावि मानटाउन छात्राओं ने एक्शन सोंग चंदन है माटी मेरे देश की पर सामूहिक रूप से नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके बाद शहर बालिका विद्यालय की छात्राओं ने पणिहारी गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया।
समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के बाद विभिन्न विभागों की ओर से योजनाओं से संबंधित झांकियां निकाली गई। इनमें जिला परिषद की ओर से संचालित योजनाओं की ,कृषि विभाग द्वारा फव्वारा सिस्टम से जल बचाकर खेती करने एवं अन्य योजनाओं की जानकारी , वन विभाग की ओर से पर्यावरण संरक्षण , महिला एवं बाल विकास की ओर से बाल विवाह के दुष्परिणाम,डेयरी उत्पाद , निर्वाचन विभाग की ओर से मतदाता जागरूकता,फोटो पहचान पत्र का महत्व तथा पात्र लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने वाले संदेशों की आकर्षक झांकियां प्रदर्शित की गई। समारोह से पूर्व कलेक्टर निवास पर कलेक्टर पूनम ने तथा कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त जिला कलक्टर एनडी मटाई ने ध्वजारोहण किया। इसी प्रकार सभी सरकारी एवं अद्र्धसरकारी कार्यालयों,संस्थाओं में तिरंगा झंडा फहराया गया।
इनका हुआ सम्मान
समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 23 प्रतिभाओं को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया। इनमें प्रेरणा गर्ग, आकश बंसल, पुष्पेंद्र सैनी, मेहुल शर्मा, ज्योति सैनी, हर्षवर्धन त्रिवेदी, देवेन्द्र कुमार मीणा आदि को ताइक्वांडो में, छात्र रमेश कुमार चौधरी को, छात्र मोहित पूनिया को एथलेटिक्स प्रतियोगिता, हेमर थ्रो में होशियार सिंह, भाला फेंक मे छात्रा बीना देवी जाट, दौड़ में छात्रा अनिता सैनी, त्री कूद में छात्रा सविता मीणा, दौड़ में छात्रा आरती खोरवाल,पैदल चाल में छात्र कपिल जैन,टेबल टेनिस में टीना मीणा को व विधानसभा चुनाव में तैयारी के लिए जी.पी.वर्मा , कैलाश चन्द शर्मा को स्काउट गाइड में, भरतलाल वर्मा को बाघों की मॉनिटरिंग के लिए, रमेश प्रजापत को शिल्प, इमामुद्दीन को दीवार पेंटिंग, नारायण सिंह को चारकोल पेंटिंग व हनुमान प्रसाद आदि को कलेक्टर ने प्रशंसा पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
विधायक ने किया प्रतिभा सम्मान
सवाई माधोपुर - आदर्श ज्ञान विद्या मंदिर उमावि एवं टूडे इंग्लिश स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक दीया कुमारी ने प्रतिभाओं को सम्मानित किया। संस्था के अजय कुमार शर्मा एवं बजरंग सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अरविंद गौत्तम, पूर्व प्रधान मीरा सैनी, संतोष मथुरिया उपस्थित थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक दीया कुमारी ने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ साथ बालकों का मानसिक, शारीरिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम सराहनीय है। उन्होंने 30 प्रतिभावान छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। निदेशक सुनीत ने सभी का आभार व्यक्त किया।
बामनवास. मुख्य समारोह पट्टी खुर्द के सीनियर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया जहां उप जिला कलेक्टर देवेन्द्र जैन ने ठीक 9 बजे ध्वजा रोहण किया। इससे पूर्व सभी सरकारी कार्यालयों पर भी विभाग के संबंधित अधिकारियों द्वारा ध्वजा रोहण किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा देश भक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में उपखंड स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों, अधिकारियों तथा विद्यार्थियों को उपखंड अधिकारी द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इन्हें मिला प्रशस्ति पत्र - उपखंड कार्यालय पर कार्यरत कंप्यूटर आपरेटर चेतराम प्रजापत, स. कर्मचारी हरिप्रसाद, निर्वाचन विभाग से बीएलओ रामकल्याण गुर्जर, पुखराज मीणा, मोहनलाल मीणा अध्यापक, प्रा. शिक्षा से अध्यापक हरिचरण पोसवाल, हरिमोहन मीणा, सहा. कर्मचारी भौंरीलाल वैष्णव ,उपकोष कार्यालय से पंकज शर्मा,वन विभाग से बत्तीलाल मीणा , सुरज्ञान गुर्जर, जलदाय विभाग से आलमगीर शाह, स्वास्थ्य विभाग से एलटी. सियाराम मीणा, एएनएम अजरंग कुमारी तथा सुषमा शर्मा, माध्यमिक शिक्षा से शंकरलाल मीणा व्याख्याता, पंचायती राज विभाग से लिवाली सरपंच पदमा गोस्वामी तथा प्रगति प्रसार अधिकारी महावीर प्रसाद जैन, पुलिस विभाग से कानि. अजीत सिंह, आयुर्वेद से वैद्य गोपाललाल शर्मा तथा छात्र वर्ग में रोहित कुमार मीना, दिलखुश मीना, नितेष कुमार गौड़ एवं हरीश कुमार दायमा को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
तिरंगे का अपमान
तलावड़ा - उप तहसील सहित आसपास के ग्रामीण अंचल में 65 वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
मुख्य समारोह कस्बा के राउमावि में आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य बत्ती लाल मीणा ने ध्वजारोहण किया। इसी प्रकार जय गुरुकुल शिक्षण संस्थान उमावि में प्रधानाचार्य दिलीप सिंह राजावत, राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर सरपंच प्रेमदेवी बैरवा ध्वजारोहण किया। इसी तरह हैप्पी पब्लिक मावि, आदर्श ज्ञानदीप उप्रावि, राबाउप्रावि, राप्रावि, उप तहसील कार्यालय, विद्युत वितरण निगम, राप्रावि बाढ़ कोटड़ी, राउप्रावि कोटड़ी, राप्रावि ठंड की ढाणी, कड़ी पट्टी व रामपुरा में भी गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण किया गया। वही राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर अद्र्ध झुका ध्वजारोहण किया गया।