अस्पताल व उपकारागृह में कंबल बांटे
सवाई माधोपुर - गणतंत्र दिवस पर भामाशाह ने सामान्य चिकित्सालय व उपकारागृह सहित विभिन्न स्थानों पर कंबल वितरित किए गए। रामखिलाड़ी मीणा ने बताया कि भामाशाह मक्खन लाल मीणा सुबह उपकारागृह पहुंचे। यहां पर उन्होंने विचाराधीन बंदियों से कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने सभी बंदियों को कंबल वितरित किए। इसके बाद वे सामान्य चिकित्सालय मे भी विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों के साथ यशोदाओं को भी कंबल एवं फल वितरित किए। उन्होंने बताया कि सामान्य चिकित्सालय के बाद रेलवे स्टेशन, मूक बधिर विद्यालय आदि में फल व कंबल वितरित किए। मीणा ने बताया कि उपहार देना, दान, दया और त्याग भारतीय परंपरा का अंग हैं। इस परंपरा को निभाने के लिए गणतंत्र एवं स्वतंत्रता दिवस जैसे महापर्व से बेहतर दिन दूसरा हो ही नहीं सकता है। इस दौरान उनके साथ दुर्गालाल जड़ावता, विमलेश पराशर, इंद्रराज श्यामोता, मुकेश घुड़ासी, रामकेश, मींटू लाल, बाबू लाल, उम्मेदसिंह सहित कई कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।
प्रवेश द्वार का भूमि पूजन : विमलेश पाराशर ने बताया कि भामाशाह मक्खन लाल मीणा ने जड़ावता व पढ़ाना गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर प्रवेश द्वार के निर्माण का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया।