40 विद्यार्थियों को पोशाक वितरित
कासं. - सवाई माधोपुर
लॉयंस क्लब रणथंभौर टाइगर सवाई माधोपुर की ओर से गणतंत्र दिवस के अवसर पर राप्रावि बावरिया बस्ती में 40 छात्र छात्राओं को ड्रेस वितरित की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रमेशचंद मीणा थे। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष हनुमान प्रसाद शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने बताया कि कहा कि आज के बालक कल के भविष्य है। बच्चों को अच्छी एवं संस्कारित शिक्षा मिले इसके लिए अभिभावकों के साथ साथ समाज के प्रबुद्ध लोगों को भी आगे आने की जरूरत है। कार्यक्रम में राधामोहन शर्मा ने शिक्षा के बिना विकास नहीं की बात कहते हुए सभी बालकों के स्कूल में प्रवेश मिले, इसके लिए जागरूकता अभियान पर जोर दिया।
इस अवसर पर लॉयन डा. सुधीर अग्रवाल एवं जीएल गुप्ता, डीके जैन के सौजन्य से 40 विद्यार्थियों को निशुल्क पोशाक वितरित की गई। इसी प्रकार राबाउप्रावि जैल में 15 बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए गए।
कार्यक्रम में सचिव अनिल जैन, सुमन जैन, बृजेश शुक्ला, दीपक गांधी, राजेन्द्र जैन, महेश सिंहल, अनिल लुथरा, अभिषेक गोयल आदि उपस्थित थे। प्रधानाध्यापक राजेन्द्र जैन ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।