- Hindi News
- डेढ़ माह पहले हुआ था हमला, घायल महिला ने दम तोड़ा
डेढ़ माह पहले हुआ था हमला, घायल महिला ने दम तोड़ा
कासं - सवाई माधोपुर
मारपीट में घायल महिला की इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने पर सोमवार को अचानक तबीयत बिगडऩे से मौत हो गई। कर दिया था। पुलिस ने बोर्ड गठित कर मृतका का पोस्टमार्टम करा शव उसके पति के सुपुर्द कर दिया।
सूरवाल थानाधिकारी गिरधर सिंह ने बताया कि 5 दिसंबर, 13 को भगवतगढ़ निवासी गफूर पुत्र गफ्फूरा ने सूरवाल थाने में मामला दर्ज कराया कि चौथ का बरवाड़ा हाल निवासी भगवतगढ़ हनीफ उर्फ चाचा तथा उसकी बहन फूला ने सरिए आदि से उसकी पत्नी दीनी ((50)) के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। मारपीट में दीनी के सिर में गंभीर चोट आई, जिसे उपचार के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने उसकी पति की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की तथा जांच के दौरान 26 दिसंबर, 13 को आरोपी दोनों भाई-बहन को गिरफ्तार कर लिया। उधर पीडि़त महिला को 11 दिसंबर 13 को जयपुर अस्पताल से छुट्टी मिल गई तथा वह वापस अपने घर आ गई।
सोमवार को अचानक तबीयत बिगडऩे से उसकी पीडि़त महिला की मौत हो गई। पुलिस ने स्वीकृति लेकर मेडिकल बोर्ड का गठन करवाया तथा मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके पति गफूर के सुपुर्द कर दिया। थानाधिकारी ने बताया कि मामले के दोनों आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। अगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साबित हो जाता है कि महिला की मौत उसी चोट के कारण हुई तो उन आरोपियों पर मारपीट के साथ-साथ हत्या का केस भी जुड़ जाएगा।