पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थी मित्रों ने किया प्रदर्शन

विद्यार्थी मित्रों ने किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सवाई माधोपुर
मांगों के समर्थन में मंगलवार को राजस्थान विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट के सामने शिक्षा मंत्री का पुतला भी फूंककर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया। प्रदर्शन से पूर्व संगठन से जुड़े विद्यार्थी मित्र बजरिया स्थित महावीर पार्क में एकत्र हुए। यहां पर बैठक कर विद्यार्थी मित्रों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया। इसके बाद वे जुलूस के रूम में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुए। कलेक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थी मित्रों ने बताया कि शिक्षा सहायकों की भर्ती न्यायालय में अटक कर रह गई है। उन्होंने बताया कि मदरसा शिक्षक, शिक्षाकर्मी एवं पैराटीचर की तरह विद्यार्थी मित्र शिक्षकों का पद भी सुरक्षित कर राहत प्रदान करें। उन्होंने हटाए गए विद्यार्थी मित्रों को वापस लगाने, सम्मानजनक मानदेय दिलवाने, आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमों को वापस लेने आदि मांगों
को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में हेमराज दीक्षित, संतोष, भीम सिंह, घनश्याम मीणा, शिवराज गुर्जर, आदि शामिल थे।
अग्रवाल समाज का हर माह होगा परिचय सम्मेलन
गंगापुर सिटी - अग्रवाल समाज समिति की बैठक अग्रवाल धर्मशाला में समिति अध्यक्ष सुरेश चंद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। समिति महामंत्री महेन्द्र गर्ग ने बताया कि बैठक में प्रत्येक माह की पहली तारीख को समाज के युवक-युवतियों का परिचय एवं जोड़ा मिलान कार्यक्रम का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम सुबह 11 से शाम 5 बजे तक रहेगा। बैठक में समाज की गरीब-विधवाओं एवं परित्यक्ताओं के सहायता पेंशन प्रार्थना पत्रों पर चर्चा कर सहायता स्वीकृत की गई। इस मौके पर अग्रसेन जयंती के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किय गया। बैठक में गोपाल गुप्ता, दिनेश गुप्ता, योगेन्द्र गर्ग, मंगती गुप्ता, गिर्राज बजाज, टीसी गुप्ता, ओमप्रकाश, राजेश जिंदल, राकेश गर्ग, गोविंद, बच्चूलाल गर्ग, वैद्य अशोक गर्ग आदि मौजूद थे।