- Hindi News
- ग्राम पंचायत रजवाना में सरपंच व उप सरपंच पद रिक्त घोषित
ग्राम पंचायत रजवाना में सरपंच व उप सरपंच पद रिक्त घोषित
कार्यालय संवाददाता - सवाई माधोपुर
ग्राम पंचायत रजवाना पंचायत समिति सवाई माधोपुर के सरपंच जगदीश गुर्जर व उप सरपंच हरचंदा माली का अविश्वास प्रस्ताव 4 जून 2013 को पारित हो जाने के फलस्वरूप पद रिक्त घोषित करने के लिए पंचायतीराज विभाग को निवेदन किया गया था, लेकिन वहां से पद रिक्त घोषित नहीं होने के कारण पंचायतीराज अधिनियम 1994 की धारा 37 ((11)) एवं पंचायतीराज नियम 1996 के नियम 26 के प्रावधानानुसार ग्राम पंचायत रजवाना पंचायत समिति के सरपंच पद को रिक्त घोषित किया गया है। यह जानकारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी लालाराम मीणा ने दी है।