- Hindi News
- नए नेचर गाइडों के मामले में हाइकोर्ट की रोक से नया मोड़
नए नेचर गाइडों के मामले में हाइकोर्ट की रोक से नया मोड़
कार्यालय संवाददाता - सवाई माधोपुर
रणथंभौर अभयारण्य में पहले से काम कर रहे नेचर गाइडों एवं नए भर्ती किए गए गाइडों के विवाद ने मंगलवार को उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद नया मोड ले लिया है।
इस बारे में पुराने नेचर गाइडों की ओर से उच्च न्यायालय में वाद प्रस्तुत कर पैरवी करने वाले अधिवक्ता अक्षय शर्मा ने बताया कि इस मामले में न्यायालय ने 5 फरवरी तक के लिए रोक लगा कर वन विभाग के अधिकारियों को अपना पक्ष रखने का समय दिया है।