पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मलारना स्टेशन मार्ग पांच घंटे रहा जाम

मलारना स्टेशन मार्ग पांच घंटे रहा जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मलारना डूंगर
मलारना स्टेशन मार्ग पर सैनीपुरा बस्ती के बीच बजरी से भरा ओवरलोड ट्रक फंसने से मार्ग में पांच घंटे जाम रहा। घंटों की मशक्कत के बाद सुबह 9:30 बजे जाम खुला।
बुधवार सुबह 4:30 बजे बजरी से भरा ओवरलोड ट्रक क्षतिग्रस्त सड़क में फंस गया। ट्रक चालक ने ट्रक को निकालने का प्रयास किया। इस बीच ट्रक के कलपुर्जे टूट गए और ट्रक बीच सड़क पर खड़ा रह गया। साइड में अन्य वाहनों को निकलने के लिए जगह नहीं होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। इसके चलते यात्रियों व वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद सुबह 9:30 बजे ट्रक की खराबी दूर होने पर यातायात सुचारू हुआ। गौरतलब है कि बजरी से भरे ओवरलोड वाहनों से आए दिन मलारना स्टेशन सड़क मार्ग पर जाम लग जाता है तथा कई बार जाम जैसे हालात पैदा हो जाते हैं। गड्ढों में तब्दील हुई क्षतिग्रस्त सड़क भी समस्या को बढ़ावा दे रही है।