नकदी सहित घरेलू सामान जलकर राख ((फोटो))
बिच्छीदौना में एक घर जला
मलारना डूंगर - तहसील के बिच्छीदौना गांव में मंगलवार रात एक छप्पर में आग लगने से नकदी सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया। जब्बार शाह ने बताया कि मंगलवार को वह पत्नी के साथ जयपुर गया हुआ था। रात को घर पर उसका पुत्र शमशेर सो रहा था। रात 11:30 बजे उसके छप्पर में रखे बिस्तरों में आग लग गई। आग की लपटों से शमशेर वह जागा व बाहर निकल कर जान बचाई। शमशेर ने शोर मचाया और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन ग्रामीणों के प्रयास काम आते तब तक छप्पर रखी नकदी सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया। जब्बार ने बताया कि आगजनी में छप्परमें रखे 30 हजार रुपए नकद सहित 50 हजार रुपए के जेवरात तथा अन्य घरेलू सामान राख हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।