जरूरतमंदों को बांटे कंबल
सवाई माधोपुर - भामाशाह एवं किसान नेता मक्खनलाल मीणा की ओर से बुधवार को रैन बसेरों में जरूरतमंदों को कंबल बंटवाए गए। विमलेश पाराशर ने बताया कि भामाशाह के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि रामखिलाड़ी बैरवा, उम्मेद सिंह आदि सामान्य चिकित्सालय पहुंचे और सामान का वितरण किया। इसके बाद उन्होंने रेलवे स्टेशन एवं अन्य स्थानों पर बनाए गए रैन बसेरों में पहुंचकर लोगों को कंबल बांटे। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, बस डिपो, धर्मशालाओं आदि में भी सर्दी से ठिठुर रहे लोगों को कंबल दिए गए। इस अवसर पर इंद्रा मीणा, धर्मसिंह राठौड़, मुकेश, मिंटूलाल, बुधराम सहित कई लोग मौजूद थे।