पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंदिर निर्माण की रखी आधारशिला

मंदिर निर्माण की रखी आधारशिला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांदीकुई ग्रामीण - गुढ़ारोड के पुरानाबास में बुधवार को जनसहयोग से बन रहे माता वैष्णोदेवी मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी गई। कार्यक्रम में जायसवाल समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भामाशाह रामस्वरूप जायसवाल ने निर्माण की आधारशिला रखी। इस दौरान शिंभु बैंसला, चिरंजीलाल ड्राइवर, अनिल सिंह छाबड़ी, अमरचंद, राजेंद्र लालावत, कैलाश सहित अन्य लोग मौजूद थे। इस दौरान भामाशाह जायसवाल ने मंदिर निर्माण के लिए ११ हजार रुपए की नकद सहायता दी।
सरस्वती प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा
लालसोट - उपखंड के कल्याणपुरा गांव की रामावि में सरस्वती प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर गांव के प्रमुख लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्रधानाध्यापिका शांति देवी ने कहा कि सरस्वती मां की प्रतिमा की स्थापना से बालकों को प्रेरणा मिलेगी तथा अच्छे संस्कारों का विकास होगा। इस अवसर पर भारी तादाद में ग्रामीणों ने भाग लिया।