- Hindi News
- चित्रकला प्रतियोगिता में निशा पहले स्थान पर
चित्रकला प्रतियोगिता में निशा पहले स्थान पर
बांदीकुई - महिला कालेज में बुधवार को मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस अवसर पर बालिकाओं ने मतदाता जागरूकता से संबंधित विषयों पर चित्र बनाए। इसी प्रकार राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में मतदाता जागरूकता को लेकर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्या अनिता अग्रवाल ने छात्राओं को मतदान की उपयोगिता व महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम प्रभारी सोनिया व्यास ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निशा बानो, द्वितीय स्थान सुषमा पांचाल व तृतीय स्थान पर पूजा पांचाल रही।
संत सम्मान समारोह आज : लालसोट - काली डूंगरी हनुमान मंदिर पर 23 जनवरी को संत सम्मान समारोह आयेाजित किया जाएगा। यह जानकारी संत अवधेश महाराज ने दी।