- Hindi News
- भागवत को लेकर आभानेरी में निकाली कलश यात्रा
भागवत को लेकर आभानेरी में निकाली कलश यात्रा
बांदीकुई ग्रामीण - आभानेरी गांव में बुधवार को श्रीमद्भागवत कथा को लेकर गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। यात्रा सुबह 10 बजे गांव के बालाजी मंदिर से शुरू हुई जो कि प्रमुख मार्गो से होती हुई कथा स्थल चांद बाजार पहुंची। इस दौरान यात्रा का गांव में कई जगह स्वागत किया। कलश यात्रा में 1100 कलश शामिल किए गए।
कोलवा - कस्बे के ठाकुरजी मंदिर से बुधवार सुबह भागवत कथा को लेकर गाजे बाजे के साथ 108 कलशों की यात्रा निकाली गई। जो गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई गुजरी। यात्रा का गांव में कई जगह स्वागत किया गया। यात्रा कार्यक्रम स्थल पीपली वाले बाबा के मंदिर पहुंची। इस दौरान सरपंच किशन सिंह, श्रवणसिंह, लक्ष्मण सिंह, महेंद्र सिंह, जीएसएस अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद थे। आयोजकों ने बताया कि भागवत कथा में वंृदावन के बृजबिहारी महाराज कथा सुनाएंगे।