- Hindi News
- बांदीकुई नगरपालिका में राशन कार्ड वितरण स्थगित
बांदीकुई नगरपालिका में राशन कार्ड वितरण स्थगित
बांदीकुई - पालिका मंडल बांदीकुई ने प्रशासन शहरों के संग अभियान एवं गणतंत्र दिवस की तैयारियों के चलते नए राशन कार्ड वितरण कार्य गुरुवार से अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। ईओ नरसीलाल मीणा ने बताया कि इस समय राज्य सरकार के निर्देश पर प्रशासन शहरों के संग अभियान चल रहा है तथा गणतंत्र दिवस की तैयारी के कारण फिलहाल नए राशन कार्ड वितरण कार्य २३ जनवरी से आगामी आदेश तक रोक दिया है। राशनकार्ड से वंचित उपभोक्ताओं को वितरण की तिथि पुन: निर्धारित की जाएगी।