पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीचूपाड़ा कला के समीप बाइक की टक्कर से राहगीर घायल

पीचूपाड़ा कला के समीप बाइक की टक्कर से राहगीर घायल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांदीकुई ग्रामीण - अलवर-सिकंदरा मेगा हाइवे पर बुधवार दोपहर पीचूपाड़ा कला के समीप बाइक की टक्कर से राहगीर घायल हो गया। मौके पर पहुंची 108 ने घायल को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि रामचंद शर्मा निवासी पीचूपाड़ा कला दोपहर को हाइवे से अपने घर जा रहा था। इस दौरान पीछे से आई बाइक की टक्कर से वह घायल हो गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया।
12 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई
सिकंदरा - सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर पुलिस की ओर से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाए गए अभियान में 12 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी वीरसिंह ने बताया कि पुलिस ने सप्ताह को लेकर चलाए गए अभियान के दौरान ओवरलोड 12 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की।