कीचड़ ने बिगाड़े बस स्टैंड के हालात
कासं - बांदीकुई
शहर के प्रमुख दोनों बस स्टंैड़ के इन दिनों हाल बेहाल है। यहां कीचड़़ से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी शहर के सिकंदरा रोड बस स्टैंड की बनी हुई है। शहर के सिकंदरा रोड बस स्टैंड पर गंदे पानी निकास के लिए नगरपालिका की ओर से करीब दो माह पहले शुरू हुआ नाले निर्माण अभी तक पूरा नहीं हुआ।
ठेकेदार की ओर से यहां से अभी तक निर्माण सामग्री नहीं हटाने से दुकानों के बाहर व स्टैंड पर कीचड़ लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है। एक दिन पहले हुए बरसात से तो बस स्टैंड के हाल ओर बेहाल हो गए। सड़क पर कीचड जमा होने से यहां आने वाले यात्रियों को कीचड़ में खड़े होकर बसों में चढऩा-उतरा पड़ रहा है। बसवा रोड बस स्टैंड पर भी गंदे पानी का भराव होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रह रहा है। जबकि इस बस स्टैंड से रोजाना 50 से 60 रोडवेज का जयपुर व अलवर की ओर संचालन होता है। यात्रियों को बैठने के लिए कोई सुविधा तक नहीं है। ऐसे में बस की इंतजार में खड़े यात्रियों को बरसात के दौरान आसपास दुकानों के नीचे टीन शैड की शरण लेनी पड़ती है।