पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्षतिग्रस्त मार्ग वेंडरों के लिए मुसीबत

क्षतिग्रस्त मार्ग वेंडरों के लिए मुसीबत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - बांदीकुई
रेलवे स्टेशन पर एक दूसरे प्लेटफार्म पर आने-जाने के लिए वेंडर एवं लोडरों के लिए बनाया गया
पाथवे क्षतिग्रस्त होने से उन्हें परेशानी का कारण बना हुआ है।
करीब पांच महीने पहले प्लेटफार्म नंबर एक पर बनाए गए वाशिंग पीट निर्माण के चलते क्षतिग्रस्त कर दिया था। निर्माण कार्य पूर्ण हो गया, लेकिन अभी तक इसे ठीक नहीं किया गया। ऐसे में विशेष रूप से वैंडर एवं लोडरों को इस क्षतिग्रस्त
पाथवे से सामान लेकर आना-जाना पड़ रहा है। इससे कई बार तो खान-पान की सामग्री बेचने वाले वेंडरों की ट्रॉली को निकाले के लिए मशक्कत
करनी पड़ती है। इससे ट्रॉली में रखा सामान भी गिर जाता है।