पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिन में ही दुकान से दो लाख चोरी

दिन में ही दुकान से दो लाख चोरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कासं - बांदीकुई
शहर की नई अनाज मंडी में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक युवक व्यापारी की अलमारी में रखे 2 लाख रुपए चुराकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही व्यापारियों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने शहर में कई जगह युवक को तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
दोपहर करीब एक बजे मंडी में सुशील कुमार-अनिल कुमार की फर्म पर शुक्रवार को उनके मुनीम ने बैंक से करीब 2 लाख रुपए लाकर अलमारी में रख दिए। इस दौरान फर्म के प्रोपराइटर अयोध्या प्रसाद रावत मंडी में भाव कराने चले गए। करीब 20 मिनट बाद दुकान लौटे तो अलमारी को खुला देखा, जिसमें रुपए नहीं मिले। सूचना मिलते ही दुकान पर व्यापारियों की भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले मंडी तथा इसके बाद रेलवे स्टेशन पर ऋर्षिकेश-बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन में युवक को तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
संदिग्ध युवक पर शक
पुलिस ने बताया कि व्यापारी की दुकान पर सुबह से एक युवक बैठा हुआ था। युवक ने व्यापारी से सरसों का भाव भी पूछा ऐसे में व्यापारी ने उसे किसान समझकर नहीं टोका, लेकिन घटना के बाद युवक दुकान पर नहीं मिला। व्यापारी ने शक जताया कि
संभवतया उक्त युवक ने ही इस घटना को अंजाम दिया है।




पहले भी हो चुकी हैं मंडी में कई घटनाएं

नई मंडी में अब तक इस तरह की तीन घटनाएं हो चुकी हैं। करीब दो साल पहले फर्म सेढ़मल दामोदर दास के मालिक से बैंक से रुपए लाते समय मंडी के बाहर सिकंदरा रोड पर अज्ञात बदमाश नोटों से भरा बैग लेकर भाग चुके हैं। इसी प्रकार करीब एक साल पहले फर्म महावीर ट्रेडिंग कंपनी के व्यापारी के बैंक से करीब एक लाख लाते समय बदमाश उनका बैंग लेकर भाग गए। शुक्रवार को बदमाश व्यापारी की आलमारी से 2 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। व्यापार एसोसिएशन के महामंत्री राजेंद्र विजय ने बताया कि मंडी में लगातार हो रही इन घटनाओं से व्यापारियों में भय है। उन्होंने बताया कि व्यापारियों के साथ इस तरह की तीन घटनाएं हो चुकी है, लेकिन एक भी खुलासा नहीं हुआ।