पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्राइंडर से काटकर युवक की हत्या

ग्राइंडर से काटकर युवक की हत्या

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांदीकुई ग्रामीण - बावड़ीखेड़ा गांव में एक युवक की ग्राइंडर मशीन से चेहरा काटकर हत्या कर दी। सबूत छिपाने के लिए हत्यारा शव को सरसों के खेत में दो फुट गहरा गड्ढा खोदकर उसमें दफनाकर फरार हो गया। पुलिस प्रथम दृष्टया घटना के बाद फरार हुए उसके साथी की करतूत मान रही है। मृतक बिहार के धनबाद का रहने वाला था और करीब 20 दिनों से अपने साथी के साथ दिल्ली से आकर यहां एक मकान में फर्नीचर लगाने का काम कर रहा था।
थाना प्रभारी दीपक मीणा ने बताया कि बसवा तहसील के बावड़ीखेड़ा गांव की बैरवा ढाणी निवासी ठेकेदार ओमप्रकाश बैरवा के मकान पर 5 जनवरी से यूपी के प्रतापगढ़ निवासी सुनील यादव व उसका साथी सत्येंद्र ((32)) निवासी धनबाद बिहार दिल्ली से फर्नीचर का काम करने यहां आए थे। शुक्रवार की दोपहर सरपंच ने सूचना दी कि गांव के एक खेत में एक युवक का शव गढ़ा हुआ है। मौके पर पहुंचकर खुदाई करवाकर शव को बाहर निकाला। मृतक की जेब से मिली आईडी से उसकी पहचान सत्येंद्र निवासी धनबाद बिहार के रूप में हुई। शव को राजकीय अस्पताल बांदीकुई के मुर्दाघर में रखवा है।
चेहरे को बुरी तरह कर दिया खराब
पुलिस ने बताया कि मृतक सत्येंद्र का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस को अनुमान है कि रात को सोते समय हत्यारे ने उसके चेहरे पर ग्राइंडर मशीन या धारादार हथियार से बुरी तरह कई जगह से काट कर क्षतिग्रस्त
कर दिया।
कपड़ों को भी जमीन में दबाया
हत्यारे ने हत्या के बाद मकान के कमरे में फर्श पर लगे खून के छींटों को प्राइमर डालकर छिपा दिया और शव समीप एक सरसों के खेत में करीब दो फुट गहरा गड्ढ़ा खोदकर गाड़ दिया और कपड़ों को दूर एक गड्ढे में दबा दिए।
खेत में गेंद जाने पर पता चला
शुक्रवार सुबह ढाणी के समीप बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान उनकी गेंद पास के एक खेत में चली गई। गेंद खोजने पर उन्हें गड्ढ़ा देख उन्होंने ग्रामीणों के साथ सरपंच को सूचना दी। सरपंच की सूचना पर पुलिस मौके
पर पहुंची।
घटना के बाद से ही मित्र लापता
20 दिनों से साथ रह रहा उसका साथी सुनील यादव घटना के बाद से लापता हो गया। मकान की देखभाल कर रहे युवक बंटी ने पुलिस को बताया कि दोनों को गुरुवार शाम सात बजे साथ देखा था। इसके बाद शुक्रवार सुबह सुनील दिखाई दिया लेकिन उसके बाद उसका कोई पता नहीं चला।