पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वैश्य महिला मंडल का स्नेह मिलन समारोह

वैश्य महिला मंडल का स्नेह मिलन समारोह

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कासं. - बांदीकुई
वैश्य महिला मंडल के स्नेह मिलन समारोह में शुक्रवार को प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर भागीदारी निभाई।
खंडेलवाल समाज भवन में दोपहर 2 बजे कार्यक्रम की शुरूआत वैश्य महिला मंडल की जिला उपाध्यक्ष पारूल विजय, नगर अध्यक्ष रूचि भुखमारिया ने की। इसके बाद संरक्षक मनीषा विजय, श्वेता गोयल, कलावती गुप्ता एवं अल्का तांबी की मौजूदगी में चम्मच दौड़, लक्की ड्रा, अल्फा बेट गेम सहित एकल एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। पारूल विजय ने गणेश वंदना एवं रूपाली खंडेलवाल, मीनू गर्ग, गुडिय़ा, मोना मेठी, सीमा झालानी, रश्मि झालानी, आरती माचीवाल, ज्योति विजय, संतोष विजय, मनीषा विजय, कल्पना विजय, शिल्पी गोयल, राधिका ठाकुरिया, आशा विजय ने राजस्थानी गीतों पर डांस किया। कार्यक्रम के अंत में नगर अध्यक्ष रूचि भुखमारिया, जिला उपाध्यक्ष पारूल विजय ने प्रतियोगिताओं की विजेताओं को पुरस्कार बांटे।