पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्रेनहंट मिलते ही खिले छात्राओं के चेहरे

ब्रेनहंट मिलते ही खिले छात्राओं के चेहरे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांदीकुई . सैनी बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में शनिवार को भ्रष्टाचार निरोधक एवं मानव अधिकार संस्थान के जिलाध्यक्ष पवन सोनी की ओर से बालकों को दैनिक भास्कर ब्रेनहंट पुस्तकों का वितरण किया गया। पुस्तकें मिलते ही छात्राओं के चेहरे खिल उठे। स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में कक्षा 9 की छात्राओं को ब्रेन हंट वितरण के दौरान संस्थान के जिलाध्यक्ष सोनी ने कहा कि दैनिक भास्कर के इस प्रयास से बालकों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होगी। जिससे उन्हें इसी स्तर पर निखरने का मौका मिलता है। समारोह में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पंडित अंबीकेश्वर शर्मा ने कहा कि भास्कर की ओर से समय-समय पर कराई जाने वाली गतिविधियों से बालको में उत्साह बढ़ता है तथा छिपी हुई प्रतिभा को निखरने का अवसर मिलता है। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य हरिकिशन सैनी ने भी विचार व्यक्त किए। इससे पहले जिलाध्यक्ष सोनी व जिला उपाध्यक्ष शर्मा ने छात्राओं को ब्रेनहंट वितरित की।