पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले वसुंधरा को जिताया अब मोदी को जिताना है

पहले वसुंधरा को जिताया अब मोदी को जिताना है

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज . सिकंदरा
भाजपा मंडल सिकराय की शनिवार को गीजगढ़ रोड पर आयोजित हुई बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में पूर्व विधायक महेन्द्र मीणा ने कहा कि जिस प्रकार प्रदेश में भाजपा का परचम लहराकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को बनाया
है, उसी तरह कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में भी जुटकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि राजस्थान में मिशन 25 पर कार्य करें। जिससे प्रदेश की सभी सीटों पर भाजपा का परचम लहराए। पूर्व विधायक कन्हैयालाल मीणा ने कहा कि कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। इस दौरान लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के लिए लोहा संग्रहण अभियान चलाने पर चर्चा की गई। बैठक को भाजपा किसान
मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमरसिंह कसाना, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रवण सूबेदार, जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र खेड़ला, एससी मोर्चा के महामंत्री कैलाश बैरवा, पूर्व उपप्रधान जगदीश बासड़ा, मीडिया प्रभारी आरपी सैनी, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश बासड़ा, जितेन्द्र नईवाल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विपिन घूमणा, भीखाराम नावरिया, करणसिंह भंडारी, भाजपा एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष गिर्राज मीणा सहित अन्य ने भी विचार व्यक्त किए।