पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बांदीकुई में 17 सिकराय में 40प्रतिभाएं सम्मानित

बांदीकुई में 17 सिकराय में 40प्रतिभाएं सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांदीकुई - गणतंत्र दिवस पर बीएन जोशी राउमावि में आयोजित उपखंड स्तरीय मुख्य समारोह में 17 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में एसडीएम आरएस चौहान, नगरपालिका अध्यक्ष रमेशचंद बैरवा ने भामाशाह मोतीराम बैरवा, छात्र सोनू बैरवा, नगर परिषद दौसा के सहायक अग्निशमन अधिकारी देवेन्द्र मीणा, आपदा प्रबंधन दौसा के सहायक अधिकारी अनिल शर्मा, नोडल प्रधानाध्यापक सुमेरसिंह श्यालावास, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी विमलेश विनोद कटारा, छात्र सीताराम गुर्जर, व्याख्याता बाबूलाल गुर्जर, डाइट प्राध्यापक बीएल नापित, शिक्षक कन्हैयालाल रलावता, स्टाफ नर्स शीला पीके, अस्पताल के वरिष्ठ लिपिक रामप्रसाद बैरवा, कृषि उपज मंडी के कनिष्ठ लिपिक खैरातीलाल बैरवा, कौलाना के प्रधानाचार्य कैलाश ठाकुरिया, बिजली निगम हेल्पर गिरधारीलाल सैन, कांस्टेबल राजू खां, पत्रकार मुरलीधर शर्मा को सम्मानित किया।
सिकराय - सुबह 9 बजे कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में आयोजित समारोह में एसडीएम चिमनलाल मीणा ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसके बाद एसडीएम मीणा, तहसीलदार मूलसिंह राजावत, प्रधानाचार्य घनश्याम मीणा ने कनिष्ठ लिपिक हरिनारायण मीणा, पटवारी गौरव मीणा, मेल नर्स गणेश शर्मा, वनरक्षक भगवान सिंह राजपूत, सहायक प्रबंधक एसबीबीजे रोशन मीणा, एबीईईओ मोहनलाल मीणा, कनिष्ठ लिपिक बंशीलाल गुर्जर, शारीरिक शिक्षक सूरजमल मीणा, शिक्षिका लखपति मीणा, शिक्षक जितेंद्र सिंह यादव, सहायक कर्मचारी रामरूपी मीणा, वरिष्ठ लिपिक राधाकिशन मीणा, छात्र नरेश बैरवा, राकेश मीणा, वृक्षपालक हरदयाल क ंड़ेरा, शिक्षक बाबूलाल शर्मा, रामजीलाल कोली, पित्तराम मीणा, सतीश चंद, कैलाशचंद मीणा, भौरीलाल कोली, कनिष्ठ लिपिक सुनील कुमार, मनोहरलाल मीणा, शंभुदयाल वर्मा, सत्यनारायण चतुर्वेदी, विजयसिंह गुर्जर, एबीईईओ राधेश्याम जांगिड़, बीडीओ सोनिया सिंघल, यातायात प्रभारी मानसिंह, कं प्यूटर ऑपरेटर महेंद्र शर्मा, रीडर रामकिशोर मीणा, व्याख्याता राघवेंद्र डागुर, एसआई थाना मेंहदीपुर बालाजी आशाराम, एएसआई मानपुर अभयसिंह, गीजगढ़ अस्पताल प्रभारी डॉ.घनश्याम मीणा, पत्थर व्यवसायी श्रीयाराम सैनी, गीजगढ़ रिसोर्ट व्यवस्थापक सुरेंद्र सिंह, ब्लॉक साक्षरता प्रभारी प्रेमप्रकाश उमरवाल, कांस्टेबल गंभीरसिंह को सम्मानित किया।