पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जोधपुर बांदीकुई ट्रेन का संचालन बंद

जोधपुर-बांदीकुई ट्रेन का संचालन बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - बांदीकुई
लंबे समय से चली आ रही बांदीकुई स्टेशन पर रानीखेत एक्सप्रेस सहित तीन यात्री ट्रेनों के ठहराव की मांग तो पूरी हुई नहीं, बल्कि रेलवे ने जोधपुर-बांदीकुई के बीच चल रही यात्री ट्रेन का संचालन जयपुर-बांदीकुई के बीच बंद कर दिया। रेलवे सूत्र इसके पीछे आय को आधार मान रहे हैं।
रेलवे ने करीब डेढ़ महीने पहले जोधपुर-जयपुर के बीच चल रही होली डे स्पेशल ट्रेन का फेरा बढ़ाकर इसका संचालन बांदीकुई से कर दिया था। इससे अलवर एवं दौसा जिले के यात्रियों को बांदीकुई से सीधे जोधपुर के लिए ट्रेन मिल गई थी, लेकिन रेलवे ने अचानक बिना कोई सूचना के 25 जनवरी की रात से इस ट्रेन का संचालन जयपुर-बांदीकुई के बीच बंद कर दिया। रेलवे सूत्र इसके पीछे जयपुर-बांदीकुई के बीच टिकटों की कम बिक्री मान रहा है।
समय बना बाधा
रात करीब 10:50 बजे यह ट्रेन जयपुर से चलकर 12:15 बजे बांदीकुई जंक्शन पहुंचती थी और वापसी में रात 3:50 बजे बांदीकुई जंक्शन से जोधपुर के लिए रवाना हो रही थी। यात्रियों का कहना था कि इस ट्रेन का संचालन सुबह 3:50 के बजाय एक घंटा लेट होता तो जयपुर जाने वाले यात्रियों के लिए उपयुक्त होती।
इससे रेलवे को निश्चित ही आय में बढ़ोतरी होती। वैसे भी यह ट्रेन सुबह जयपुर में एक घंटे से अधिक खड़ी रहती थी।
ठहराव की मांग पर निराशा
जयपुर डिविजन में यात्री टिकट बिक्री से आय के मामले में सबसे महत्वपूर्ण माने जाने वाले बांदीकुई जंक्शन पर रानीखेत एक्सप्रेस, सियालदाह एवं पोरबंदर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की लंबे समय से मांग चली आ रही है। रेलवे ने इन ट्रेनों का ठहराव तो किया नहीं, दूसरी ओर इस जोधपुर ट्रेन का संचालन बांदीकुई से बंद कर यहां के रेल यात्रियों में निराशा ला दी। यहां के लोगों को भी परेशानी होगी।