- Hindi News
- कबूतर पकडऩे कुएं में उतर रहा था, रस्सी टूटी
कबूतर पकडऩे कुएं में उतर रहा था, रस्सी टूटी
भास्कर न्यूज - बांदीकुई ग्रामीण
पामाड़ी गांव में रविवार को एक सूखे कुएं में कबूतर पकडऩे उतरते समय रस्सा टूटने से युवक गिर गया। इस हादसे को देख उसके साथी भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब चार घंटे मशक्कत कर उसे बाहर निकाला।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर 12 बजे सुनगाड़ी रोड के समीप सूखे कुएं में कबूतर पकडऩे के लिए रामेश्वर निवासी बिशनपुरा रस्सी के सहारे नीचे उतरने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान रस्सी टूटने से वह कुएं में गिर गया। युवक के चिल्लाने पर पास में खेल रहे बच्चों ने ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले तो ग्रामीणों के सहयोग से युवक को बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
देसी जुगाड़ बनाकर निकाला
काफी प्रयास करने के बाद भी सफलता नहीं मिलने पर पुलिस बांदीकुई से मांगीलाल हरिजन को घटनास्थल पर बुलाई। ग्रामीणों ने देशी उपाय अपनाकर मांगीलाल को रस्सी के सहारे कुएं में उतारा फिर सिल्वर के भगोने में रस्सी बांधकर अंदर पड़े युवक को उसमें बैठाकर बाहर निकलवाया।
हादसा होते ही भाग छूटे साथी
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक के साथ करीब तीन युवक और थे। इनकी मदद से युवक रस्सी के सहारे कुएं में कबूतर पकडऩे के लिए उतरा था। जैसे ही रस्सी टूटी तो उसके साथी वहां से भाग गए। कुएं में गिरा युवक अपने साथियों के साथ कबूतर पकडऩे का काम करता है। युवक का नाम रामेश्वर निवासी बिशनपुरा है।
तीन राशन डीलरों को नोटिस
सिकराय - एसडीएम चिममनलाल मीणा ने सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली में लापरवाही बरतने पर तीन राशन डीलरों को नोटिस जारी किए हैं। एसडीएम मीणा ने बताया कि मुकेश जांगिड़ गीलाड़ी, कैलाश मीणा पाड़ली व विजेंद्र मीणा मीना सीमला को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।