- Hindi News
- भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं ने किए दस्तखत
भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं ने किए दस्तखत
कासं. - बांदीकुई
एनएसयूआई की ओर से स्टूडेंट्स अगेंस्ट करेप्शन कैंपेन की शुरुआत मंगलवार को राजेश पायलट राजकीय कालेज में हस्ताक्षर अभियान के साथ की गई।
इस दौरान एनएसयूआई के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेन्द्र बैंसला ने 150 छात्र-छात्राओं से हस्ताक्षर करवाकर प्रथम दिन अभियान की शुरुआत की। जिला उपाध्यक्ष बैंसला ने बताया कि कार्यक्रम में प्रथम तीन दिन हस्ताक्षर करवाए जाएंगे। चौथे दिन सांसद को ज्ञापन देकर करेप्शन के खिलाफ मजबूत बिल पास करने की मांग की जाएगी तथा पांचवें दिन कार्यकर्ता अनशन पर बैठेंगे। इस दौरान संगठन की प्रदेश महासचिव नेहासिंह गुर्जर, जिला सचिव नीतूसिंह गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष अमरसिंह महाणा, कालेज इकाई अध्यक्ष लोकेश, छात्र नेता सीताराम, मथुरेश माल, दिलीप खटाणा, सतीश शर्मा, वेदप्रकाश सैनी, मलखान महाणा सहित अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद थे।